जमशेदपुर : दुर्गा पूजा घूमने निकले लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल समेत शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं एमजीएम अस्पताल में नवमी के दिन कुल 17 लोग घायल होकर पहुंचे थे। जिसके बाद सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दशमी के दिन कुल नौ लोग सड़क दुर्घटना में घायल होकर पहुंचे थे। जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसमें एक को सर्जरी व दूसरे को हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। साकची काशीडीह निवासी महेंद्र सिंह को सर में चोट आई है। उनका इलाज सर्जरी विभाग में चल रहा है। जबकि बागबेड़ा निवासी आयुष कुमार के पैर में चोट आई है। उसे हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि दुर्गापूजा को लेकर एमजीएम समेत शहर के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर तैयार रखा गया था। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी होने पर उससे निपटा जा सके।
Related posts
-
बागबेड़ा की कचड़ा समस्या का स्थायी समाधान जल्द
पोटका विधायक ने सदन में उठाया मामला बागबेड़ा में कचड़ा निष्पादन के लिए अलग... -
गोलमुरी एनटीटीएफ के 2 छात्रों को एडवर्ब टेक्नोलॉजी ने 4.2 लाख के पैकेज पर किया लॉक
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजी... -
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पहलुओं की जांच कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जमशेदपुर :...