बृहद झाड़खण्ड कला संस्कृति मंच धनबाद की ओर से डरे सोहराय अजोजित

गोमो: बृहद झाडखंड कला संस्कृति मंच धनबाद की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम डरे सोहराय जीटी रोड लेन बरवाअड्डा से बगोदर आयोजित की गई है। जिसमें 81कुश्टि, 81 अखाड़, 81 किलोमीटर मनाया गया।तोपचांची के मानटाड तोपचांची सुभाष चौक, अमलखोरी, सिहडीह मोड, पावापुर, मदैयडीह, कंडेड़ीह मोड में सभी ग्रामीण ढोल, मांदर सोहराय के टीम के साथ अपने संस्कृति नाच गान किया गया। इस अवसर पर सदानंद महतो ने कहा कि झाड़खंड की संस्कृति अद्भुत है। झारखंड के लोग प्रकृति पूजक है। संस्कृति के माध्यम से कुडमि जनजाति समुदाय पुनः सूचीबद्ध की मांग कर रही है। इस अवसर पर गिरधारी महतो, महादेव महतो, ओमप्रकाश महतो, फरकेशर महतो, सुरेश महतो, तुलसी महतो, सहदेव महतो, विवेक महतो, विनोद महतो आदि लोग शामिल थे।

Related posts