मजदूरों को समय पर मजदुरी नहीं मिलने पर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया

कतरास: जोगता नागरिक समिति ने मोदीडीह डम्प 12 के मजदूरों को समय पर उनकी मजदुरी नहीं मिलने तथा पुर्व बकाया मजदुरी नहीं मिलने पर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया , साथ ही जोगता 15 नम्बर बांध बाबा के मजदूरों के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी मजदूरों ने यह निर्णय लिया की अगर उनकी मजदुरी नहीं मिलती है तो वे लोग किसी भी हद तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

तथा जोगता 15 नम्बर बांध बाबा में पानी, बिजली, साफ सफाई की समस्या के निदान हेतु भी चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष अनुजा सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा की मोदीडीह डम्प 12 में किसी की भी दलाली नही चलने दिया जाएगा और हर हाल में पुर्व की मजदूरों की बकाया मजदुरी देना पडेगा और यहां की समस्या का अतिशीघ्र निवारण करने का प्रयाश किया जाएगा।

जिसमें मुख्य रूप से जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, मुकेश गुप्ता, दिनेश पासवान, हसीब खान, असगर मियां, मंगल चौहान, निर्मल कुमार, महेश साव, भुनेश्वर रजवार, संतोष पासवान, श्री धर पान्डे, अलखी देवी, गुडीया खातुन, सिता देवी, राजदेव भुईया, तिर्लोकी देवी, रामदेव यादव, राम बालक यादव, सिबु कालिन्दी, बिमली देवी, मनोज पासवान, बर्जेश पासवान, जितेन्द्र पासवान अर्जुन भुईयां, प्रिती देवी, करण भुईया आदी सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts