हेमंत सरकार के कार्यकाल में हो रहा है बेहतर विकास: संजीव बेदिया

झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

संजय सागर

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बालिका उच्च विद्यालय के सभागार भवन में किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक संजय सिंह तथा संचालन इंद्रदेव राम व विशेश्वर राम ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सह केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया शामिल हुए. अतिथियों को जी डी एम चौक में गुरूदयाल महतो के आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया.

सर्वप्रथम सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. वहीं श्री बेदिया व अन्य पदाधिकारी के द्वारा सभी पंचायत अध्यक्ष व सचिव को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पट्टा पहनाकर व डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया. श्री बेदिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि झामुमो आंदोलन कि पार्टी है. अलग राज्य झारखंड गठन के समय भाजपा के बाबूलाल मरांडी सरकार ने झारखंड को बहुत पीछे धकेलने का काम किया और भाजपा आजसू पार्टी सबसे ज्यादा लूटने का काम किया. आने वाले चुनाव में भाजपा-आजसू पार्टी को खदेड़ना का काम करेंगे। झारखंड सरकार के द्वारा 82 जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं. श्री बेदिया ने अपने सम्बोधन के दरम्यान झामुमो बड़कागांव प्रखंड कमेटी का घोषणा किया जिसमें अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष मोहन सोरेन, सचिव सरोज कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम, प्रखंड प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार भुइयां का घोषणा किया. तथा 10 दिन के अंदर कमेटी विस्तार का निर्देश दिया. केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने कहा कि हम सभी को संगठित होना होगा तभी विभिन्न प्रकार के कंपनियों से अपना हक अधिकार मिलेगा. श्री मांझी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के सौतेला व्यवहार के कारण झारखंड में मनरेगा में नाम मात्र फंड दिया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर दिया है. हेमंत सरकार पुरे झारखंड में गरीब गुरबा को 8 लाख लोगों को अबुवा आवास देने जा रही है. केंद्रीय सदस्य कमल नयन सिंह ने कहा कि झामुमो में पिछले 30 वर्षों से जुड़े हैं. आंदोलन के दरम्यान कई बार जेल गए। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सह केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, जिला संयोजक सदस्य नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सोनाराम राम मांझी, डॉ कमल नयन सिंह, मो. इज़हार, प्रखंड संयोजक संजय सिंह, बीस सूत्री सदस्य किशोर राणा, जिला संयोजक सदस्य दिलीप वर्मा, संजय करमाली, हेमंत भुईयां, विशेश्वर राम, राकेश मिश्रा, रेशमी टुडू, शांति देवी, मो.नईम, नंदकिशोर राम, मोहन सोरेन, राजा खान, मो.निसार, संजय भुइयां, मो.इलियास, इंद्रदेव राम, बसंत ठाकुर, मो.हुसैन, बिनोद यादव, मुकेश राउत के अलावे हजारों महिला पुरुष लोग शामिल थें.

Related posts