पीरटांड़ के भारती चलकरी में हुआ आपकी योजना कार्यक्रम का आयोजन

स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु किया गया 4500 रू के सांकेतिक चेक का वितरण

गिरिडीह:- पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भारती चलकरी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गमहरिया के परिसर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय मुखिया अनामिका हंसदा ने उपहारस्वरूप पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात प्रमुख सबीता टुडु, डीसीएलआर जीत राय मुर्मु, बीडीओ मनोज मरांडी, मुखिया अनामिका हंसदा एवं अन्य के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कल्याण विभाग के सौजन्य से छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु 4500 रू का सांकेतिक चेक वितरण किया गया। शिक्षा विभाग के द्वारा कई छात्र-छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ दिया गया।

मुखिया अनामिका हंसदा ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी बताते हुए कहा कि अबुआ आवास, पेंशन, पशुधन, केवाइसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जातीय-आवासीय प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, आपूर्ति विभाग, मनरेगा आदि योजनाओं के लिए पंचायत वासियों के सैंकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। कहा कि आशा करते हैं कि आज के इस आयोजन का अधिक से अधिक लाभ पंचायत वासियों को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन बीएफटी अरशद ज़हीर कर रहे थे।

मौके पर प्रमुख सबीता टुडु, डीसीएलआर जीत राय मुर्मु, बीडीओ मनोज मरांडी, प्रखंड बीस सुत्री कोषाध्यक्ष हेमलाल महतो,मुखिया अनामिका हंसदा,उप-मुखिया संगीता देवी, पंचायत समिति सदस्य चांद भैरव सोरेन, मुखिया प्रतिनिधि महावीर मुर्मु, पंचायत सचिव फ्रांसिस टुडु, रोजगार सेवक रूपलाल दास, समाजसेवी भोला राणा, संजय राणा, हीरा लाल मुर्मु, सभी वार्ड सदस्य एवं सैंकड़ों महिला -पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts