मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के बैदा कला गांव निवाशी धीरेंद्र मेहता उम्र 40 वर्ष शनिवार को शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा घायल धीरेंद्र मेहता को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद किसी व्यक्ति के द्वारा इस घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर घायल को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। बताते चलें कि धीरेंद्र मेहता को सड़क दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसके वजह से दुर्घटना के बाद से ही वह बेहोश पड़े हुवे है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया इनके इलाज में लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं।परिजनों ने अपने रिश्तेदार व आम जनों से आग्रह किया है की इनके इलाज में सहयोग करे ताकि इनका जन बच सके।परिजनों ने बताया की घायल धीरेंद्र मेहता बहुत ही गरीब व्यक्ति है।डीजे साउंड का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर
