टेंपो पलटा महिला सहित दो व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के लाली गांव निवासी यादव उरांव की पत्नी राजो देवी उम्र 40 वर्ष और उसी गांव के एक व्यक्ति प्रगास उरांव उम्र 50 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मनीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बारे में घायल राजो देवी ने बताया की शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह टेंपो पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी।इसी बीच मनिका थाना के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे है।

Related posts