सड़क दुर्घटना में छात्र घायल खतरे से बाहर

मेदनीनगर: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव निवास आत्मानंद तिवारी की पुत्री निशा तिवारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में निशा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह लेस्लीगंज आरके प्लस टू हाई स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर जा रही थी।घर जाने के क्रम में एक अज्ञात बाइक चालक ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। बाइक के धक्के से वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल निशा को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने निशा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद निशा खतरे से बाहर है।

Related posts