सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर रूप से घायल

 

मेदिनीनगर: छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव निवाशी विश्वनाथ यादव उम्र 65 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा रामजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दोनों लोग बाइक पर सवार होकर जपला की ओर किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पीछे से उन्हें टेंपो ने धक्का मार दिया। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में विश्वनाथ यादव की मौत हो गई।वही इस घटना के बाद से परिजनों का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts