पेड़ से गिरकर 32 वर्षीय युवक घायल, स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम ललगड़ा निवाशी भदई सिंह के पुत्र राज कुमार उम्र 32 वर्ष रविवार की दोपहर चिरैता के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे राजकुमार अपने घर के नजदीक चिरैता के पेड़ पर चढ़कर किसी काम के लिए पेड़ की डाली को काट रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर वह पेड़ से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद भी राजकुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर राजकुमार के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में उसका इलाज करवा रहे हैं।

Related posts