अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल, स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: पड़वा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में पड़वा थाना क्षेत्र के पतरा गांव निवाशी अभय कुमार उम्र 25, वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल अभय कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे है।वही घटना के बारे में परिजनों ने बताया की अभय गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर पड़वा बाजार किसी काम से गया था।उधर से घर लौटने के क्रम में अज्ञात हाइवा वाहन ने पीछे से उसे धक्का मार दिया।जिसमे अभय बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात हाइवा वाहन का पता लगाने में जुट गई है।वही दूसरी और गढ़वा जिला के भंडरीया थाना क्षेत्र के निवासी संजय मांझी के पुत्र जय कुमार उम्र 32 वर्ष गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा घायल जय कुमार को इलाज के लिए भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर घायल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकत्सको द्वारा इलाज के बाद भी जय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts