ज्योति कंट्रक्शन में मजदूर का बाया हाथ जड़ से कटा स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योति कंट्रक्शन में मशीन चलाने के क्रम में सोमवार की सुबह उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला निवासी रमेश नायक मजदूर का बाया हाथ जड़ से कट गया। इसके बाद वहां पर तैनात अन्य मजदूरों के द्वारा घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में घायल के साथियों ने बताया की सोमवार की सुबह रमेश क्रेशर मशीन में पत्थर डाल रहा था। इसी बीच उसका बाया हाथ मशीन में चला गया। मशीन में हाथ जाने पर उसका बाया हाथ कट कर अलग हो गया। इसके बाद मजदूरों के द्वारा इस घटना की जानकारी क्रेशर संचालक को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्रेशर संचालक घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मजदूर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घायल के साथियों द्वारा इस घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई है।जानकारी मिलने पर परिजन उड़ीसा से मेदनीनगर के लिए निकल चुके हैं। वही इस घटना के बाद से पिपरा थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts