सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक घायल स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा निवासी अजय रजक के पुत्र आयुष कुमार उम्र 18 वर्ष गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया की गुरुवार की सुबह आयुष बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने अरुण शुक्ला के क्लिनिक में गया था। मुलाकात कर घर लौटने के क्रम में रास्ते में साहित्य समाज चौक के पास एक ऑटो ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। जिसमे बाइक से गिर कर आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल आयुष का इलाज करवा रहे है।

Related posts