ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक घायल

 

मेदिनीनगर: गढ़वा जिला के पचपड़वा गांव निवासी जितेंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बाहर घूमने निकला था। इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमे जितेंद्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment