सड़क दुर्घटना में मां बेटा घायल मां की स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार गांव निवासी शरवन राम की पत्नी शीला देवी उम्र 40 वर्ष और उनका पुत्र छोटू कुमार उम्र 20 वर्ष शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शीला देवी बुधवार की सुबह अपने पुत्र छोटू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर आंख का इलाज करवाने आई थी।इधर से घर लौटने के क्रम में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरसैन मोड़ के पास एक अज्ञात टेंपो ने पीछे से उन्हें धक्का मार कर फरार हो गया। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment