आदिवासी सेंगेल अभियान के लोग सरना धर्म कोड को लेकर है आंदोलित

आत्मदाह की चेतावनी देने वाले चार गिरफ्तार, विरोध में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में सरना धर्म कोड की घोषणा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान आदिवासी सेंगेल अभियान के लोगों ने आत्मदाह करने की घोषणा की है। साथ ही लोगों ने घोषणा की है कि अगर पीएम मोदी मंच से सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं करते है तो वे लोग आंदोलन करेंगे। वहीं आत्मदाह की घोषणा के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिसके तहत पुलिस ने बोकारो पेटरवार निवासी चंद्रमोहन मार्डी, बागबेड़ा निवासी पृथ्वी मुर्मू और विक्रम हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पश्चिम सिंहभूम सोनुवा के रहने वाले कान्हू राम टुडू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरोध में मंगलवार कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन भी किया। इस दौरान करनडीह रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन के सहयोग से जाम को हटाया गया।

Related posts