अधिवक्ता संतोष कुमार दुबे बने भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय प्रभारी

 

मेदिनीनगर: वरीयअधिवक्ता संतोष कुमार दुबे को भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के सदस्य एवं प्रभारी मेदिनीनगर गढ़वा व लातेहार का मनोनीत किया गया है ।उक्त आशय का पत्र प्रदेश संयोजक डॉक्टर उमाशंकर केडिया ने अपने हस्ताक्षर से जारी किया है। संतोष कुमार दुबे को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का सदस्य एवं प्रभारी मेदनीनगर ,गढ़वा एवं लातेहार मनोनीत किए जाने पर पलामू जिला अधिवक्ता संघ के शैलेंद्र कुमार तिवारी,देवेंद्र कुमार पांडेय, आतिश कुमार दुबे ,ज्वाला दुबे ,अनिल पांडेय, बिंदु शंकर पांडेय,मुक्तिनाथ तिवारी आदि लोगों ने बधाई दी है।

Related posts