शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने जयमाला के बाद तोड़ा दम, दूल्हा दुख से हुआ बेहोश

फिरोजपुर. फिरोजपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां पर शादी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। यहां पर एक परिवार में शादी की रस्मों में हर कोई बेहद खुश था। साथ जीने मरने की कसम खाकर कुछ ही घंटा पहले सात फेरे लिए दूल्हा-दुल्हन देखते ही देखते एक ही पल में बिछड़ गए। शादी के बाद दुल्हन की जयमाला के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पूरे परिवार मातम छा गया।

  • गांव स्वाहवाला निवासी जय चंद की बेटी नीलम रानी की शादी थी। गुरुहरसहाए की रूकना बस्ती से बरात लड़की के घर आ चुकी थी। इसके बाद शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन तभी फेरों के बाद दुल्हन को अचानक घबराहट होने लगी तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने चेकअप किया। कुछ देर में दुल्हन की तबीयत ठीक हो गई।

Related posts