चतरा जिला के दो दर्जन से अधिक दुर्गा सोरेन के लोगो ने थामा आजसू का दामन

सिमरिया संवाददाता

सिमरिया: चतरा जिला पूर्व में रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी वर्तमान में दुर्गा सोरेन सेना सामाजिक संगठन चलने वाले तमाम पदाधिकारी राज किशोर कमल उर्फ पिंकू के नेतृत्व में आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो पर आस्था जताते हुए आजसू पार्टी का दामन थामा। सभी अधिकारी और कार्यकर्ताओ को सुदेश महतो ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत कर सदस्यता दिलाई। राजकिशोर कमल ने कहा कि जल ,जंगल ,जमीन को बचाने और लंबे समय से संघर्ष कर रहे आंदोलन की पार्टी सुदेश महतो के संघर्षों को देखते हुए हम सभी साथी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। सुदेश महतो जी के संघर्षों के साथ हम लोग झारखंड को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। चतरा जिला में एक बार फिर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। चतरा एवं सिमरिया विधानसभा में अगर मौका मिला तो दोनों जगह से हम लोग विधायक बनाकर विधान सभा भेजने का का काम करेंगे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रविंद्र कुमार सिंह, आंदोलनकारी नेता कैलाश सिंह, सुगन साव, शिव शंकर यादव, नंदकिशोर भुईया, डब्लू सोनी , राजेंद्र प्रसाद कसेरा ,दिनेश सिंह पांडे घीरन सिंह ,जय कुमार, राजा रजक ,राजू ठाकुर, विकास राज, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक साव, मनोज कुमार राणा, संजय यादव, रीता देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, सविता देवी, मंदोदरी देवी एवं काफी संख्या में सभी लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।

Related posts