रंजीत गुप्ता बने आजसू के केंद्रीय सदस्य

टंडवा:आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आजसू के समर्पित कार्यकर्ता रंजीत कुमार गुप्ता को केंद्रीय सदस्य बनाया है। बताया गया कि सुदेश महतो के दिशा निर्देश में पूरे झारखण्ड में 130 लोगों को केंद्रीय सदस्य बनाया है जिसमे टंडवा के रंजीत गुप्ता को भी जगह दी गई है। रंजीत गुप्ता ने बताया पहले पंचायत कमिटी से पार्टी से जुड़े थे, फिर प्रखंड कमिटी उसके बाद जिला उपाध्यक्ष बनाये गये। इधर रंजीत कुमार गुप्ता को केंद्रीय सदस्य बनाए जाने पर केंद्रीय सदस्य नंदा थापा जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी छोटू सिंह भोगता महेश महतो रामदेव पासवान लखन साहू जानकी महतो अशोक महतो जितेंद्र महतो रतन साहू अभिषेक गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

Related posts