आजसू पार्टी का संगठन विस्तार कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक दलमा हिल टॉप में 10 फरवरी को 

 

जमशेदपुर : आगामी 10 फरवरी को पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक निर्मल गेस्ट हाउस जमशेदपुर में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा बुधवार को की गई। जिसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव सभी मंडल अध्यक्ष सचिव के अलावा चयनित पदाधिकारी संग दलमा हिलटॉप में बैठक करेंगे। जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा तीन जिलों के केंद्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रखंड पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि बैठक में प्रमुख रूप से कार्य करने वाले पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी से आग्रह है कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने की सूचना दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिला समिति अपनी बैठक और तैयारी को लेकर सक्रिय रूप से कार्य प्रारंभ करें और कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे। मौके पर केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमन चंद्र टुडू, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, ललन झा, चंद्रेश्वर पांडेय, प्रकाश विश्वकर्मा, सचिन प्रसाद, देवाशीष चौधरी, कृतिवास मंडल, निरंजन महतो, ललित सिंह, तनवीर आलम, परवीन प्रसाद, हेमंत पाठक, कामेश्वर प्रसाद, साहेब बागती, लक्ष्मण बाग, शेखर सहिस समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related posts