लोगों के दिल पर राज करते थे अनील चौरसिया : आलोक

मेदिनीनगर : चैनपुर डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 12वीं पुण्य तिथि रविवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर चैनपुर प्रखण्ड के किन्नी गाँव में लगे स्व. चौरसिया की आदम कद प्रतिमा वाले मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के जिला व प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधायक के कार्यकर्ता व आम लोग शामिल हुए। समारोह की शुरूआत स्व. चौरसिया की प्रतिमा पर मार्त्यापण एवं मंच पर 02 मीनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्व. अनिल चौरसिया गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने गरीबों के लिए कई बार प्रशासन से लाठी खाई। फिर भी गरीबों के हक की लड़ाई लडते रहे। ऐसे योद्धा को किन्नी की धरती सलाम करती है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार प्रमाणिक ने अपने पूराने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब वे झाविमो के जिलाध्यक्ष थे तब अनिल चौरसियों को मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई थी। किन्तु यह दुर्भाग्य था कि महज आठ माह के बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि तब बाबूलाल मरांडी ने अनिल चौरसिया को बचाने का अथक प्रयास किया था।सामारोह के विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद बिष्णु दयाल राम ने कहा कि स्वर्गीय चौरसिया की ख्याति को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कम समय में बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि वे पिता के आदर्शों पर चले हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने गरीब व शोषितों के हक व अधिकार के लिए जो लड़ाई शुरू की थी।वह आज भी जारी रखा गया है।

कार्यकर्म का उद्घाटन झारखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मराण्डी, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व सांसद घूरन राम, भाजपा नेता ईश्वर सागर चन्द्रवंशी, विनोद सिंह, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, भाजयूमो जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय, किशोर पांडेय, पूर्व सैनिक संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, जवाहर पासवान, ज्ञानधन चौरसिया, विकास चौरसिया, राम लव चौरसिया, मनोज दास, आनंद सिंह, धीरज कुमार, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, अमन कुमार, ईश्वर प्रसाद, लड्डू कुमार, चंदू प्रसाद, अजय प्रसाद, विकास कुमार, अशोक चौरसिया, इंदल चौरसिया, अमन कुमार, मनोज गुप्ता, शशिभूषण प्रसाद, बिट्टू कुमार, भीष्म चौरसिया, लवली गुप्ता एवं मंजू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts