रांची के मांडर में चार मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ मामले में आठ घंटे बाद सड़क से जाम समाप्त

रांची : मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर के प्रतिमा को खंडित करने का मामला शुक्रवार सुबह सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है।

चार मंदिरों की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इनमें महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव औऱ मड़ई देवी मंडप शामिल है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच-75 पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया है। इसके अलावा भी कई स्थानों पर सड़क जाम किया गया है।

आक्रोशित लोग घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी और आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर कैंप कर रही है और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही है।

शहर के मांडर में एक साथ चार मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ने के मामले में आक्रोशित लोगों ने आठ घंटे बाद सड़क से जाम समाप्त किया। शुक्रवार सुबह में मंदिरों में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क घेर कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उनके समझाने के बावजूद आक्रोशित लोग नहीं माने। सड़क पर जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। सुबह जैसे ही लोग जगे देखा कि महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव, मड़ई देवी मंडप की मूर्तियां किसी ने तोड़ दी है। मूर्ति में तोड़फोड़ की खबर आग की तरह फैल गयी। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। लाठी-डंडे के साथ नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गये। बांस बली बांधकर एनएच 75 को जाम कर दिया।

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मांडर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने बताय कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जायेगा। रांची एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाया, तब जाकर लगभग आठ घंटे बाद सड़क पर अवागमन शुरू हो सका। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने घटना की निंदा करते हुए लोगों से तालमेल बनाये रखने का आग्रह किया। हिंदू नेता भैरव सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Related posts