सिदगोड़ा में पुराने विवाद को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल, हथियार बरामद 

 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास रविवार की देर रात्रि एक गिरोह ने दूसरे गिरोह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे गिरोह से आकाश सिंह नामक युवक घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देकर सभी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को साथियों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में उसके सर को छुते हुए एक गोली निकल गई। जबकि दूसरी गोली उसके पंजे में फंस गई। जबकि घटना की सूचना पाकर डीएसपी वन भोला प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच के क्रम में खोखा भी बरामद किया। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडीशा के राज्यपाल रघुवर दास के पूर्व अंगरक्षक कालिका सिंह के घर पर छापेमारी भी की। जहां से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है। मामले में घायल आकाश ने बताया कि वह दोस्तों के साथ सिग्नल के पास खड़ा हुआ था। तभी कालिका सिंह का बेटा अक्षय सिंह वहां पहुंचा और उसपर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि अक्षय सिंह का भाई राहुल सिंह मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड में जेल भी जा चुका है और जिसे झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह बाहर आया है। उसने बताया कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर ही अक्षय सिंह ने उसपर फायरिंग की है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

Leave a Comment