पलामू पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादी समर्थक एक महिला को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादी समर्थक एक महिला को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुशार दिनांक 02.05.2024 को समय करीब 05.20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि हैदरनगर थाना अंतर्गत 1. पत्तरिया देवी मंदिर के पास केला गाछ पर, 2. सलैयाटिकर डेरा पीपर के पास ऑगनबाडी के दीवार 3. बरेचा फैचरा गोदाम के पास एवं ऑगनबाड़ी के मुख्य लोहे के गेट पर 4. भदुआ उत्क्रमित विद्यालय के खिड़की पर भा०क०पा० माओवादीयों के द्वारा चुनाव का बहिष्कार एवं अन्य नागवार बातों का उल्लेख करते हुए पोस्टर चिपकाया गया है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए विधिवत पोस्टर को जप्त करते हुए हैदरनगर थाना कांड सं० 28/2024 दिनांक 02.05.20224 धारा 188/120बी/34 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट पंजीकृत किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सघन चेकिंग एवं सर्च अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में सी०आर०पी०एफ० 172, हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज थाना बल के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाघरा के अखिलेश यादव के घर टोला हरैया पाही पर भा०क०पा० माओवादी के जोनल कमांडर नितेश यादव के सूचना पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अखिलेश यादव के घर के बाहर से बंकर तथा पत्थर से बना मोर्चा पाया गया। जिसे उग्रवादियों के ठहरने का प्रमाण मिलता है। विधिवत अखिलेश यादव के घर के तलाशी लेने पर घर के अंदर एक महिला मिली। जिसे महिला आरक्षी के माध्यम से पूछताछ करने पर वह अपना नाम अंजु देवी पिता अखिलेख यादव सा० घाघरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू बताते हुए जोनल कमांडर नितिश यादव को आने पर इनके द्वारा रहने एवं खाने पीने कि सुविधा दिया जाता है। घर के अंदर कमरा से उग्रवादीयों के द्वारा उपयोग किये जा रहे सभी समान को विधिवत जप्त किया गया। तथा अंजू देवी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना वापस लोटने के पश्चात हुसैनाबाद थाना कांड सं0 96/24 दिनांक 02.05.2024 धारा 212 भा०द०वि० 4/5 विष्फोट पदार्थ अधिनियम एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया। उक्त दोनों कांड अनुसंधानान्तर्गत है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तः-* अंजु देवी उम्र 40 वर्ष पिता अखिलेख यादव सा० घाघरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू

 

*बरामदगीः-* हुसैनाबाद 1. गहरा हरा रंग का पिठ्ठु बैग जिसके अंदन दो डब्बा में बारूद करीब 200 ग्राम एवं बम के अंदर डालने वाला लोहा का 8 पीस बड़ा छर्रा एवं 9 पीस छोटा छर्रा। 2. घर के कोने में एक छोटा सोलर प्लेट जिसमें मोबाईल चार्जर लगा हुआ। 3. दो स्लीपिंग वैग।

 

4. एक प्लास्टिक जार में तीन जैकेट काला रंग का दो जैकेट, दो उनी टोपी, भुरा रंग का टी-शर्ट, काला रंग का फुलपेंट, ब्लु रंग का एक शर्ट

 

5. चौदह पीस पेंसिल बैट्री।

 

हैदरनगर पाँच पोस्टर।

 

*छापामारी दल-*

 

1. श्री मुकेश कुमार महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद, पलामू। 2. पु०अ०नि० संजय कुमार यादव, दंगवार ओ०पी० प्रभारी, पलामू।

 

3. स०अ०नि० विरेन्द्र एक्का, हुसैनाबाद थाना। 4. CRPF 172 के पु०नि० सन्वारमल के साथ अन्य बल।

 

5. हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज के प्रतिनियुक्त बल।

Related posts