टेंपो चालक ने किशोरी से की छेड़खानी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ मंगलवार की सुबह एक टेंपो चालक ने छेड़खानी की। इस दौरान दूसरे टेंपो चालक के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। जिसके बाद पुलिस टेंपो को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। गिरफ्तार आरोपी तैयब अली मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है। मामले में बताया जा रहा है कि टेल्को की रहने वाली किशोरी मानगो जवाहर नगर स्थित जामियां मदरसा में पढ़ने जाने के लिए साकची पहुंची। जिसके बाद सुबह 7.15 बजे वहां से मानगो की तरफ जाने वाले टेंपो में बैठकर मदरसा जा रही थी। इस दौरान वह टेंपो में अकेली ही थी। जिसका फायदा उठाते हुए चालक तैयब अली ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। वहीं उसके चिल्लाने पर चालक उसे मानगो पुल पर टेंपो से उतारकर फरार हो गया। जहां वह जोर जोर से रोने लगी। जिसके बाद दूसरे टेंपो चालक ने किशोरी की सहायता की। उसने पूरी आप-बीती दूसरे चालक को बताई। जिसके बाद चालक ने पीछा कर उस आरोपी चालक को धर दबोचा। जबकि घटना के बाद किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंचे। साथ ही साकची थाने में मामले की लिखित शिकायत भी की। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं जवाहर नगर में छापेमारी कर आरोपी तैयब अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

Leave a Comment