पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ किया एक तस्कर को गिरफ्तार

अन्य पैडलरों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी: एसडीपीओ

 

सिमरिया संवाददाता: अनुमंडल पुलिस ने शुक्रवार को 2 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर देवेंद्र मुंडा पत्थलगडा थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव का रहने वाला है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केसरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घर में अफीम छुपा कर रखा हुआ है और उसकी बिक्री करने के फिराक में है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर की रसोई में टंगे दो प्लास्टिक बैग में रखा 2 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के अनुसार अन्य पैडलरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पर रामगढ़ थाना में आपराधिक मामला भी दर्ज है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा पत्थलगडा थाना प्रभारी आलोक रंजन सिंह, एएसआई अरविंद कुमार रविदास सहित पत्थलगडा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related posts