परसुडीह में पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टली, दो गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

 

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत कोचाकुली निवासी दीपक साहू उर्फ भगना को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके घर से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं पूछताछ में उसने बागबेड़ा डीबी रोड दुर्गाबाड़ी मैदान के पास रहने वाले अजय कुमार से 30 हजार रुपए में हथियार खरीदने की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने अजय को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा मंगलवार पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर थाना प्रभारी भी मौजूद थे। वार्ता में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक साहू ने मुखिया चोटराय मुर्मू की हत्या की योजना बनाई थी और जिसके लिए उसने अजय से पिस्टल भी खरीदा था। मगर समय रहते पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके किराए के घर की अलमारी से पिस्टल भी बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही पर अजय को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना घटने से टल गई। फिलहाल दोनों आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

Leave a Comment