Md Mumtaz
खलारी: सीसीएल एन के एरिया के डकरा भीआईपी क्लब में पेंशन अदालत के आयोजन में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेंद्र कुमार शामिल हुये। इस दौरान एनके एरिया में आने पर एटक झारखंड राज्य परिषद के सदस्य एवं अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के एरिया सचिव हरेंद्र सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने क्षेत्र के कोयला कामगारों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया। इस मौके पर एटक से जुड़े श्रमिक संगठनों के अरविंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेंद्र कुमार एनके एरिया में आयोजित पेंशन अदालत में पहुँचे।
