जमशेदपुर : अयोध्या रामलला पूजित अक्षत रांची महानगर से शनिवार विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर समिति द्वारा जमशेदपुर लाया जा रहा है। वहीं रांची स्थित विहिप कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद झारखंड प्रांत के सभी जिलों के लिए अक्षत कलश स्थानीय जिला समिति को सौंप दिया गया। इस दौरान विहिप जमशेदपुर महानगर के साथ साथ घाटशिला, सरायकेला, चाईबासा के लिए भी अक्षत कलश लाया जाएगा। जिसके बाद रविवार के दिन बिष्टुपुर स्थित राममंदिर में संध्या 4 बजे पूजा अर्चना के बाद जमशेदपुर के सभी 13 प्रखंडों में यह कलश वितरित किया जाएगा। साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश को पूजा भी जाएगा। जिसके बाद इसके वितरण के लिए शहर में बनाई गई टोली के जरिए इसे घर घर जाकर सदस्य अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन आने का आमंत्रण भी देंगे। वहीं विहिप सिंहभूम विभाग सह संघठन मंत्री मिथलेश महतो, जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री भोला लोहार और सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास अक्षत कलश लेकर जमशेदपुर आ रहे है।
अयोध्या रामलला पूजित अक्षत कलश लेकर विहिप जमशेदपुर महानगर समिति का हुआ शहर आगमन
