बाबूलाल मरांडी ने दुष्कर्म के आंकड़ों पर राज्य सरकार के घेरा

रांची :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दुष्कर्म के आंकड़ों को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है।

बाबूलाल ने कहा कि आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020 में दुष्कर्म की कुल 1794 घटनाएं हुईं। वर्ष 2021 में 1617 और 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इन तीन वर्षों के दौरान झारखंड में औसतन पांच महिलाएं प्रतिदिन दुष्कर्म का शिकार हुईं। इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के बजाय अपराधियों और बलात्कारियों को संरक्षण देना उचित समझा है।

Related posts