राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत किसानों के एक्सपोजर विजिट की हुई शुरुआत

 

आईटीडीए ने समाहरणालय से 50 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

जमशेदपुर : जिला उ‌द्यान कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के लिए एक सप्ताह के प्रायोजित एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी द्वारा समाहरणालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला उ‌द्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा और राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तकनीकी विशेषज्ञ अनिल चौरसिया व अन्य उपस्थित रहे।किसानों को ट्रेन द्वारा नोएडा के लिए भेजा गया। जहां संस्थान की ओर से विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इस विजिट में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत भी कराया जाएगा।मौके पर परियोजना निदेशक ने कहा कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और मूल्यवर्धक खेती की तकनीकों से अवगत कराना है। जिससे वे अपनी उत्पादकता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल से जिला में बागवानी उत्पादन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

 

भ्रमण का प्रमुख कार्यक्रम निम्नलिखित है :-

 

1. ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) – प्रौ‌द्योगिकी पार्क का दौरा, हाई-टेक बागवानी फसलों और संरक्षित खेती का अध्ययन व हाइड्रोपोनिक्स खेती।

 

2. गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – राष्ट्रीय जैविक और प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण। बेबी कॉर्न उत्पादन और प्रसंस्करण प्राकृतिक रूप से हवादार पॉलीहाउस और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली।

 

3. सोलन (हिमाचल प्रदेश) – पॉलीहाउस के तहत विदेशी सब्जियों और फूलों की खेती। विभिन्न फलों के बगीचों का अध्ययन, मशरूम उत्पादन।

 

4. शिमला (हिमाचल प्रदेश) – केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान का दौरा।

Related posts