जमशेदपुर : राज्य की गठबंधन सरकार ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है और यह पिछले वित्तीय वर्ष से 13 प्रतिशत अधिक है। जो यह दर्शाता हैं कि हेमंत सरकार पार्ट 2 का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं, बल्कि जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी हैं। यह बजट झारखंड की सामाजिक कल्याण व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोड मैप भी तैयार करेगा। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 1 के तर्ज पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा और नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था एवं सुदूर एवं ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य व्यवस्था को पहुंचाने का कार्य भी किया जायेगा। यह एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट हैं। जो झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा मे अग्रसर होगा।