बड़कागांव: वन विभाग ने सोनबरसा से अवैध चलंत आरा मशीन किया जब्त

बड़कागांव: बड़कागांव वन विभाग द्वारा सोनबरसा गांव से चलंत अवैध आरा मशीन जप्त किया गया। आरा मशीन यंत्र,जनरेटर के अलावा, शीशम, सखुआ व अन्य चिरान की गई लकड़ी बरामद किया गया है।

छापेमारी में जप्त किए गए सामग्री को बड़कागांव वन विभाग कार्यालय लाया गया है।इस संबंध में प्रभारी वनपाल ने कहा कि यह चलंत आरा मशीन बड़का को निवासी प्रयाग राणा का है जिसने गांव में घूम घूम कर पेड़ों को काटने का काम किया जाता है।

उन्होंने कहा कि संचालक प्रयाग राणा के विरुद्ध मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल संटू सिंह,वनरक्षी विनोद बेसरा, कृष्ण प्रसाद महतो, अजय कुमार यादव, अमर साहू, संजय यादव, जगन्नाथ रजवार ,संतोष रजक, केशव महतो, नजीर हुसैन , मृणाल भास्कर एवं अन्य वन कर्मी शामिल थे।

Related posts