बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद, मनोज सोनी बने सचिव

बसंती दुर्गा पूजा समिति का गठन

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के डेली मार्केट स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने बैठक किया.
इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व संचालन रामसेवक सोनी ने किया. बैठक में बसंती दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्व समिति से अरविंद कुमार वर्मा को अध्यक्ष, मनोज सोनी को सचिव व महेश सोनी को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, राजू सोनी, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, संरक्षक मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, रामसेवक सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सागर, रितेश ठाकुर पूजा प्रभारी राजू साव, शंभू सोनी ,संयोजक मनोज शाहा, सह संयोजक सरोज सोनी, मनोरंजन मंत्री शंभू चौरसिया, सांवरमल अग्रवाल, बृजेश वर्मा, लखनलाल विश्वकर्मा डेकोरेशन मंत्री रवि सोनी, अर्जुन सोनी, दीपक वर्मा को बनाया गया है . इसके अलावा कई लोगों को उप पद एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. जिसमें प्रदीप वर्मा, गौतम वर्मा, ओम प्रकाश सोनी, बसंत सोनी, रोहित सोनी , कालेश्वर सोनी, सिकंदर सोनी, बालदेव सोनी , जदुबीर सोनी, अरुण सोनी, धीरेन सोनी, रूपेस सोनी के अलावा अन्य लोग शामिल हैं.

Related posts