बड़कागाँव में विनोद बिहारी महतो का स्मृति दिवस मनाया गया

स्व.विनोद बिहारी महतो को भुलाया नहीं जा सकता:शिवलाल महतो

बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब असहाय बुजुर्गों के बिच किया कंबल वितरण

संजय सागर

बड़कागाँव: विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा सीकरी स्थित राजाबागी में झारखंड आंदोलनकारी स्व. विनोद बिहारी महतो का 33वां स्मृति दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि शिवलाल महतो ने उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. जनसमूह को सम्बोधित करते हुए शिवलाल महतो ने कहा कि स्व. विनोद बिहारी महतो झारखंड को दिए अविस्मरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब असहाय बुजुर्गों के बिच कंबल वितरण किया गया.

मौके पर केंद्रीय सदस्य गोविंद माली, रघुनाथ महतो, बब्लू वर्मा, गोवर्धन महतो, रवि कुमार, कुलेश्वर महतो, शशि महतो, विकास महतो, सुरेंद्र महतो, करम महतो, मुनेश्वर महतो, अनिल राणा, कैलाश राणा, दिलीप महतो, लाले सिंह, मुनिनाथ महतो, टेकलाल महतो, अनिल माली, डॉ रघुनंदन प्रसाद, विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष कौलेश्वर महतो एवं भारी संख्या में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के लोग उपस्थित थे.

Related posts