6/10 के ग्रामीणों को विस्थापन स्थल पर पेय जल, पीट वाटर आपूर्ति को लेकर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बी सी सी एल प्रबंधक से किया वार्ता 

कतरास: दिनांक 01/01/2024 को बीसीसीएल प्रबंधन सिजूआ तथा 6/10 की ग्रामीणों की एक वार्ता पूर्व मंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो जी की उपस्थिति में हुई। वार्ता में 6/10 के ग्रामीणों के विस्थापन, जलापूर्ति तथा 6/10 स्थित मंदिर, विस्थापन स्थल पर पेय जल, पीट वाटर की आपूर्ति समेत अन्य मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। प्रबंधन ने ग्रामीणों की सभी मांगों पर अपनी सहमति जतायी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक अनूप रॉय, परियोजना पदाधिकारी मोदीडीह अरविंद कुमार झा तथा ग्रामीणों की ओर से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कतरास नगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास सिंह, महिला नेत्री अनीता देवी, रजनी देवी, शोभा देवी, कौशल खान, विनय विश्वकर्मा, हलीम अंसारी, पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts