जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुवे मारपीट में पांच घायल

मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के केलहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों कुले बीच हुई मारपीट में पांच व्यक्ति शशि भूषण मेहता उम्र 35 वर्ष, पत्नी पूजा देवी उम्र 25 वर्ष,अजय प्रजापति उम्र 40 वर्ष, उषा देवी उम्र ,35 वर्ष सहित दूसरे पक्ष की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में घायल शशि भूषण प्रजापति ने बताया कि उसके बगल गिर फागु प्रजापति के दामाद शंकर प्रजाति बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर झंझट करने लगा।इसी बीच शंकर प्रजापति अपने घर से रॉड लेकर आया और शशि भूषण प्रजापति पत्नी पूजा देवी, बड़े भाई और भाभी को रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज के बाद भी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद घायलों के द्वारा घटना से संबंधित मामला पाटन थाना में दर्ज करा दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts