मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच हुवे मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से घायल हुवे व्यक्तियों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी घर व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति घायल
