भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बेलाल ने कार्यक्रम स्थान का किया निरीक्षण

पाकुड़: जिले के मालपहाड़ी थाना अंतर्गत नसीपुर में आगामी 2 फरवरी को झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बेलाल ने कार्यक्रम स्थान का जायजा लिया।साथ ही लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता राहुल गांधी की सभा में पहुंचे।यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बेलाल ने कहा की 2 फरवरी को झारखंड के पाकुड़ जिला में राहुल गांधी के आगमन होने जा रहा हैं,कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता से संपर्क कर रहे है, साथ ही प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं,हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related posts