टेल्को क्लब में झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का हुआ ग्रैंड फिनाले, अभीनेत्री भाग्यश्री को देखने उमड़ी भीड़

– विजेताओं के बीच बंटे 2 लाख के पुरस्कार

जमशेदपुर : सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया द्वारा आयोजित झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का ग्रैंड फिनाले रविवार टेल्को क्लब में किया गया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद चेयरमैन भरत सिंह ने अभिनेत्री समेत अतिथियों और जजों को सॉल ओढ़ाते हुए मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया।

वहीं कार्यक्रम के सिंगिंग का जजमेंट इंडियन आईडल सीजन 13 की शिरशा रक्षीत, डांस का जजमेंट मिस इंडिया खादी और डांस नेशनल मॉडल की गोल्ड मेडलिस्ट अनुष्का घोष, मॉडलिंग का जजमेंट ईर्च इंडिया के फाउंडर सह फैशन डिजाइनर शाहबाज अहमद द्वारा किया गया। वहीं ग्रैंड फिनाले में कुल 35 फाइनलिस्ट ने अपनी उन्नत कला का प्रदर्शन भी किया। जिसके तहत डांस में 10, मॉडलिंग में 16 और सिंगिंग में 9 फाइनलिस्ट शामिल थे। इस दौरान मॉडलिंग में अनीशा मिश्रा ने पहला स्थान पाया। साथ ही जास्मिन सिंह ने रनर अप में अपनी जगह बनाई। इसी तरह सिंगिंग में सौरभ धवन ने पहला स्थान पाया। वहीं रनर अप के रूप में कृष्णा बहादुर ने अपनी जगह बनाई। जबकि सीनियर डांस में कंचन शर्मा ने पहला स्थान पाया और रनर अप के रूप में ग्रुप डांस के मनोज एण्ड टीम ने अपनी जगह बनाई। जूनियर डांस में पीयूष सेन ने पहला स्थान पाया और रनर अप के रूप में स्वीटी मुखी ने अपनी जगह बनाई। कार्यक्रम का टोटल प्राइज मनी दो लाख रूपए था। जिसे सभी विजेताओं और उपविजेताओं के बीच बांटा गया। साथ ही झारखंड बिगेस्ट फेस्ट में भाग लेने वाले सभी फाइनलिस्ट को भरत सिंह ने सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला अफजाई भी की। वहीं पूरे कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री आकर्षण का मुख्य केंद्र थी। जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का आगमन हुआ। झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में बुलाने के लिए उन्होंने भरत सिंह को धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने शहर की जनता से मिले प्यार के लिए उनका आभार भी जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुला सिंह, शत्रुघन सिंह, शक्ति सिंह, सारिका सिंह, मंजूरानी सिंह, तृप्ति सिंह, पूर्णिमा सिंह, पुष्पा सिंह, पी पुष्पलता, सुचित्रा रूंगटा, रीपा दत्ता, एसपी सिंह, मनोज सोनी, संजीव मिश्रा, छक्कन चौधरी, भास्कर कुमार, रोहित सिंह, विजय सिंह, ग्रीस मिश्रा, मनीन्दर शर्मा, मो. सगीर, सत्यदीप लहरी, राजेश सिंह, सत्यजीत सिंह, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, अमित शर्मा, वरुण कुमार, कुंदन सिंह, वकार साहनी, मो. इलियास, डाॅ जिया, गोविन्द नामता, विक्की श्रीवास्तव, अमन शर्मा, मनप्रीत कौर, लखविंदर सिंह, मनीन्दर सिंह, अमनदीप सिंह समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts