एनडीए सरकार में बिहार और प्रगति करेगा :खीरू महतो

रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री और भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रदेश जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उनके शपथ ग्रहण में शामिल हुए और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार और प्रगति करेगा।

जदयू नेता मधुकर सिंह, आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, रेणु पन्निकर, डॉ विनय भरत, बैद्यनाथ पासवान, मनोज सिन्हा, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, महेश्वर चौधरी, दिलीप महतो सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

Related posts