बिरहोर कॉलोनी में चुरा, गुड़ एवं तिलकुट का किया गया वितरण

संजय सागर

बड़कागांव: काडतरी के ग्राम महुदि स्थित सतबहिया टोला में बिरहोर समाज के साथ कंडतरी पंचायत के पूर्वी पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार चौबे द्वारा मकर संक्रांति पर्व मनाया गया.

बिरहोर परिवार के महिला पुरुष एवं बच्चों के साथ मिल कर तिलकुट चुरा, गुड खाकर एवं वितरण कर मकर संक्रांति मनाया एवं समस्त क्षेत्र वासियों को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई.इसमें मुख्य रूप से महूदी सोनपुरा के लोग उपस्थित हुवे वार्ड सदस्य कुलदीप राणा, समाज सेवी सनिचर बिरहोर, अजय महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव राणा, मोती बिरहोर, मांगरा बिरहोर, मो इमरान, अहमद रजा, कामेश्वर ठाकुर, संतोष ठाकुर, मो नईम, महेश राम, संतोष ठाकुर एवं सैकड़ो बिरहोर रिवार के पुरुष महिला एवं बच्चे शामिल हुए

Related posts