बिरसा हरित ग्राम योजना खेती से समृद्धि की ओर एक सशक्त कदम

 

मार्केट लिंकेज के माध्यम से किसानों के खेत से खरीदा जा रहा आम, मिल रहा उचित दाम

 

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड अंतर्गत दिघी पंचायत लोआडीह गांव के किसान अशोक महतो को जिला प्रशासन की पहल का लाभ मिला। बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक अशोक महतो के आम के बागान में इस वर्ष 1 टन से अधिक आम का उत्पादन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मार्केट लिंकेज पहल के तहत ऑल सीजन्स फार्म फ्रेश ने सीधे बागान से आम की खरीदारी कर किसान को उचित मूल्य दिया। जिससे उनको बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ी। साथ ही उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य भी मिला। वहीं 1 टन से अधिक आम के लिए उन्हें 18,400 रुपए का भुगतान भी किया गया। इस पहल से उनको न केवल बेहतर आय प्राप्त हुई। बल्कि बाजार में सीधे विक्रय की सुविधा ने उनकी मेहनत को और भी सफल बना दिया और जो यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहयोग से ग्रामीण किसान भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment