जहरीला जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला घायल स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महेरिया गांव निवाशी अजय मेहता की पत्नी मनोरमा देवी उम्र 40 वर्ष को गुरुवार की सुबह जहरीला जंतु ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मनोरमा देवी खेत में काम करने गई थी। इसी बीच जहरीला जंतु ने उसे काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Related posts