जहरीला जंतु के काटने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

 

मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरियाही टोला निवासी रविंद्र प्रसाद की पुत्री सोनम कुमारी उम्र 4 वर्ष की शनिवार की सुबह जहरीला जंतु के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक के पिता रविंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह 3:00 बजे सोनम अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने उसे काट कर घायल कर दिया। जिसके वजह से उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे गांव में ही झाड़फुक करवाने ले गए।परिजन झाड़फुक करवाने के बाद सोनम को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

Leave a Comment