भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में संपर्क अभियान टोली का किया गया गठन

जमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को लोकसभा प्रभारी नंदजी प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मोर्चा के सभी विधानसभा की संपर्क अभियान की टोली का गठन किया गया। साथ ही कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से विचार विमर्श भी किया गया। मौके पर लोकसभा के सह प्रभारी पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य परेश कुमार मुखी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts