भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड मे चलाया जनसंपर्क 

सिमरिया संवाददाता: चतरा लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने सिमरिया चतरा,बारियातु और लावालौंग प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रो मे जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगो ने पारंपरिक तरिके से स्वागत किया। इन्होने अहले सुबह से चतरा प्रखंड के डहुरी बारियातु के बरछिया, लावालौंग के करमा, कटिया, कल्याणपुर चौक, पुरनाडीह, लावालौंग चौक समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर लोगों से अपने लिए वोट मांगा। इस दौरान कई जगह नुक्कड सभा कर कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देशभर में लगभग 80 करोड़ जनता इसके लाभुक होंगे। भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ विकसित भारत के सभी 4 मजबूत स्तंभों – युवा, महिला, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है। पिछले कुछ सालों में मुद्रा योजना ने करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाया है। इस सफलता को देखते हुए, मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये की ऋण की सीमा को 20 लाख रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। जिससे झारखण्ड जैसे प्रदेश में पलायन रुकेगी और युवा उद्यमियों की संख्या बढ़ेगी।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनवाकर दिए हैं, अब 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनवाने का संकल्प सराहनीय है। वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लगभग 9 करोड़ 60 लाख कनेक्शन के माध्यम से मुफ्त गैस सिलिंडर दिया गया है। और अब पाईप से सस्ती रसोई गैस पहुंचाने का कार्य तेजी से होगा। झारखण्ड में उज्जवला योजना का लाभ लाखों मां – बहनों को मिल रहा है। पूर्व में 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सशक्त बनाया गया ।अब 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प केंद्र की उन्नत नीति है। झारखण्ड जैसे राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रमुखता से लागू किया जाएगा। वहीं महिलाओं के लिए स्वस्थ्य जीवन सुनिश्चित करते हुए एनीमिया, स्तन कैंसर, सवाईकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। किसानों को मिलने वाली 6 हजार की वार्षिक वित्तीय सहायता जारी रहेगी। जिससे झारखण्ड के लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। 70 साल की उम्र से ऊपर के हर वर्ग के बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना के लाभ से जोड़ना सराहनीय है। देश में अब वन नेशन और वन इलेक्शन को साकार करने का संकल्प लेकर भाजपा आगे बढ़ेगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी लाया जाएगा। पेपर लीक कानून व श्रमिक कल्याण योजना भी इस संकल्प पत्र की खासियत है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सेमी कंडक्टर, कॉन्ट्रेक्टिंग, कॉमर्शियल हब होगा। दुनिया के बड़े-बड़े इकोनॉमी सेंटर भारत में होंगे। भारत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर और ग्लोबल इंजीनियरिंग सेक्टर का हब पीएम मोदी जी के नेतृत्व में बनेगा। अगले तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। कार्यक्रम में पुर्व जिप सदस्य ममता देवी ,कमलेश्वर भोक्ता , उपेन्द्र सिंह ,गोविंद ठाकुर , भागवत प्रसाद, सूरज पांडे , संजय सिंह एवं अमित चौबे , मुखिया मिसी देवी , मिथिलेश कुमार चौबे , रामावतार यादव , मोहन भारती , बिहारी भारती , विश्वनाथ केशरी , महेंद्र गंझू एवं रविंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts