भाजपा ने किया पथ सभा का आयोजन

संजय सागर

बड़कागांव : एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा पथ सभा कार्यक्रम के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. इसका नेतृत्व भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूर्वी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया. मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के द्वारा कजरू चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. टीकरीटांड, तलसवार बस्ती, परेवातरी, निमियांटोला, पलांडु, कुंदरु, पतरा, सोहादी, बगाही, दिपदहा, बगपंजा, धोबीटोला, उरदाटांड, जोभिया, लमकीटांड होते हुए पुरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आने वाले 20 मई को ईवीएम मशीन के क्रम संख्या 2 कमल निशान पर बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजय बनाने का अपील किया.

मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बेचन साव, मनोज साहा, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, सेवंती कुमारी, देवंती देवी, अशोक साव, सुमित्रा देवी, भादे मुंडा, एसी मोर्चा अध्यक्ष जागेश्वर तुरी, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, सुरेश महतो, मनोज प्रभाकर, कैलाश साव, पुष्कर अग्रवाल, पूर्व उप मुखिया नर्सिंग महतो, अरुण मालाकार आजसू पार्टी से नागेश्वर तुरी, नारायण प्रसाद, राथो गंझू, मोहित कुमार, अजय कुमार, दिलीप, किशोर, मुरारी कुमार, प्रदीप महतो, उज्जवल कुमार, सर्वोत्तम कुमार, प्रेमचंद प्रसाद, रंजीत महतो, अशोक साव, राजु कुमार, संजय मिर्धा, विकास तुरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Related posts