पलामू लोकसभा सीट पर वीडी राम की हैट्रिक, 288622 मतों से जीते

मेदिनीनगर: पलामू (अनुसूचित जाति) लोकसभा निर्वाचन को लेकर जीएलए कॉलेज में मतों की गिनती हुई। मतगणना के बाद जो रिजल्ट आये, उसकी उम्मीद धंधुली सी पहले से ही थी, लेकिन मतों की गितनी के बाद पूरी तरह साफ हो गयी। वीडी राम हैट्रिक जमा गये। 288622 मतों से चुनाव जीते।विष्णुदयाल राम को 762290 मत मिले, जबकि राजद की ममता भुइयां को 473668 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार वीडी राम को 288622 मतों से जीत हासिल हुई। पहली बार चुनाव लड़ रही राजद उम्मीदवार ममता भुइयां का प्रयास बेहतर रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद से चुनाव लड़े घुरन राम के मुकाबले काफी अधिक मत लाकर ममता ने लोगाें को चौका दिया। हार से निराश नहीं होकर कमियों को ठीक करने में ममता जुट गयी है।वीडी राम 2014 के बाद 2019 में इन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। संभावना था कि 2019 में आए वोट के रिकार्ड को इस बार के चुनाव में तोड़ देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे अपने रिकार्ड को तोड़ने से चूक गये। बता दें कि 2019 के चुनाव में वीडी राम ने रिकार्ड 4 लाख 77 हजार से अधिक मत से चुनाव जीते थे। सुबह में मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही वीडी राम ने बढत बना ली थी। यह सिलसिला अंतिम यानि 22वें राउंड तक चली। पहले राउंड में वीडी राम 5848 वोट से आगे थे। ममता भुइयां को 2675, जबकि वीडी राम को 8523 मत मिले थे। इस सिलसिले को वीडी राम अंत तक बरकरार रखें और राउंडवार बढ़त बनाये रखें। मतों की गिनती शुरू होने के बाद से ही भाजपा उम्मीदवार वीडी राम बढत बनाये हुए हैं। यह सिलसिला लगातार चल रहा है।

 

नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे

पलामू लोकसभा सीट के लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार वीडी राम एवं राजद कैंडिडेट ममता भुइयां के बीच ही था। नक्सली कमांडर रहे पूर्व सांसद एवं बसपा उम्मीदवार कामेश्वर बैठा चुनाव मैदान में थे, हालांकि प्रतिष्ठा के अनुसार उन्हें वोट नसीब नहीं मिला। 34093 वोट से संतोष करना पड़ा। पलामू लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक रेम्या मोहन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की देखरेख में मतगणना हुई। एसपी रीष्मा रमेशन खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। एक एक करके स्ट्रांग रूम से ईवीएम काउंटिंग हॉल में लाये जा रहे थे। गिनती पूरी होने के बाद उसे दूसरी जगह शिफ्ट किये जा रहे थे।

 

पलामू लोकसभा में कुल छह विधानसभा सीटें

ज्ञात है कि पलामू लोकसभा अंतर्गत कुल छह विधानसभा क्षेत्र डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, गढवा एवं भवनाथपुर आते हैं। मतों की गणना हेतु 124 टेबल बनाये गये थे। वहीं पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना 28 टेबल पर किये गये।

Related posts